👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सिखेड़ा रोड पर शुक्रवार की रात एक गाय चरते-चरते अचानक नाले में गिर गई। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर नाले से गायक का रेस्क्यू किया। बस अड्डा चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को नाले में गाय गिरने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाय को सकुशल बाहर निकाला जिसे गौशाला भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिखेड़ा रोड पर एक गाय रात के समय अचानक नाले में गिर गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाय का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























