हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन जनपद हापुड़ की अगुवाई में सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को यहां अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने 25 अगस्त तक कार्य पूरा होने की डेड लाइन दी है। यूनियन की ओर से ज्ञानेश्वर त्यागी,धर्मवीर त्यागी,श्री भगवान नम्बरदार,चौधरी रामपाल सिंह, राजकुमार त्यागी सहित सैकड़ों किसानों ने आज यहां लोक निर्माण कार्यालय पर धरना दिया। उनकी मुख्य मांग है कि पक्काबाग से किठौर रोड को जोडऩे वाले मार्ग की मरम्मत तथा उसका चौड़ीकरण किया जाए। इस मार्ग से धनौरा, ददायरा, श्यामपुर सहित दर्जनों गांव मौहल्ले जुड़े है। किसानों ने मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन दिया।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:



























