नये भारत के ग्रोथ ईजन के रूप में विकसित हो रहा है उत्तर प्रदेश










हापुड़,सूवि (ehapurnews.com): हापुड के विकास भवन के सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर आधारित उद्यमिता की उड़ान व उत्तर प्रदेशः कहानी बदलाव की अतिथियों को सप्रेम भेट करते हुए ‘‘नॉलेज किट’’ प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के संदेश प्रसारण से विकास भवन में उपस्थित अधिकारियों , उद्यमियों एवं कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों को शनिवार को दी गई। साथ ही युवा कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं आधारित मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में निवेशकों को भूॅमि, वित्तीय छूट, सुरक्षा आदि प्रदान किया जा रहा है। जिससे उ0प्र0 नये भारत के ग्रोथ ईजन के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद के द्वारा प्रदेश के 75 जिलों में 75 विशेष उत्पादों को बढ़ावा देकर हर आदमी को स्वरोजगार व काम दिया गया है। उन्होंने शासन की विविध जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सबको जागरूक किया।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के अन्तर्गत कौशल मिशन के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग ‘‘अभ्युदय योजना’’ से अवगत कराते हुए नवीन तकनीकी का प्रयोग कर नये स्टार्टअप शुरूआत करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने उ0प्र0 में निवेश व रोजगार पर बल देते हुए छात्रों को उ0प्र0 के व्यापार, तकनीकी, परम्परा, पयर्टन समाहित करते हुए ‘‘हॉ मैं उत्तम प्रदेश-उत्तर प्रदेश हूॅ’’ के विशेष व्याख्यान से सबको परिचत कराया। उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के उपयोगिता व प्रासंगिकता पर बल देते हुए सूक्ष्म एवं लघु व मध्यम उद्योग के विभिन्न योजनाओं/छूटो/सहायताओं से सबको अवगत कराया। शासन के अनुपालन में यू.पी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन पर आज तीन दिवसीय ओरिएन्टेशन प्रोग्राम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें समस्त प्रतिभागियों को नॉलेज किट उपलब्ध कराया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की प्रख्यापित समस्त नीतियों का संक्षिप्त परिचय तथा युवाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्लोबल इनवेस्टर समिट का कार्यक्रम आज 10 फरवरी 2023 से लेकर 12 फरवरी 2023 तक निरंतर विकास भवन में संचालित रहेगा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रुपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह , जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमारी, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि विपिन कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम सहित संबंधित उपस्थित रहें।







  • Related Posts

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आवेश खान को मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने दोस्त की बहन को…

    Read more

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

    गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज
    error: Content is protected !!