हापुड़ में बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की खुराक










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को हापुड़ जनपद में एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाने का अभियान चलाया गया। एसीएमओ हापुड़ डॉ प्रवीण शर्मा का कहना है कि एल्बेंडाजोल की खुराक अभिभावक अपने बच्चों को जरूर खिलाएं। कोठी गेट स्थित पीपीसी पर अभियान की शुरुआत हुआ। इस अवसर पर डीएम हापुड़ मेधा रुपम, सीडीओ प्रेरणा सिंह, सीएमओ डा. सुनील कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ जनपद में चार लाख 74 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर यह अभियान जनपद के सभी स्कूलों में चलाया गया और बच्चों को खुराक खिलाई गई।
पेट के कीड़े मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाती है। इसके लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाता है। शुक्रवार को जनपद हापुड़ में एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाने के लिए अभियान चलाया गया। 10 फरवरी के साथ-साथ 11 और 12 फरवरी को भी यह अभियान चलाया जाएगा जिससे छूटे हुए बच्चों को गोलियां खिलाई जाएं ताकि पेट के कीड़े मारे जा सके।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

Read more

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

🔊 Listen to this बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन
error: Content is protected !!