हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ जोन में 120 कुख्यात अपराधियों की कुंडली तैयार हो रही चुकी है,
जिनकी प्रोपर्टी जब्त होगी। इन अपराधियों में दर्जनों अपराधी हापुड़ के भी शामिल हैं और इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।

उत्तर प्रदेश सरकान ने ऐसे लोगों की प्रोपर्टी जब्त करने के आदेश दिए हैं, जिन्होंने समाज में भय पैदा करके अवैध तरीके से धन एकत्र किया है और भौतिक संसाधन जुटा लिए है। मेरठ जोन ऐसे अपराधियों विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ऐसे आरोपियों में गुंडों के साथ-साथ डकैती का माल खरीदने वाले सर्राफ, क्रिकेट सटोरिए, शराब माफिया,जुआरी तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद लोग शामिल हंै।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि दहगर्तो की कुंडलियां खंगाली जा रही है और उनकी सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169



























