स्कूल के छात्रों ने किया हसनपुर लोधा गांव का भ्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना ब्लॉक के गांव हसनपुर लोधा में पिलखुवा विवग्योर इंटरनेशनल स्कूल से 46 बच्चे ग्राम पंचायत हसनपुर लोधा में ग्रामीण पर्यटन का भ्रमण करने पहुंचे जिसमे उन्हें अमृत सरोवर, ग्रामीण सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी, सामुदायिक शौचालय, खेल कूद गतिविधि, साइंस लैब,लोक गीत समारोह, गौशाला, खेत का भ्रमण करवाया गया। सभी बच्चो को पारंपरिक ढंग से भोजन भी करवाया गया। इस दौरान छात्रों ने गांव पंचायत की जमकर तारीफ की और अपने भविष्य के लिए गांव से रोचक जानकारियों को अपने जीवन में ग्रहण किया और सभी बच्चो के साथ में 4 शिक्षक सहित सभी बच्चों ने अधिकारियों व ग्राम प्रधान का आभार जताया। कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में धौलाना खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, हसनपुर लोधा ग्राम प्रधान राज कुमार चौधरी, ज्वाइंट बीडीओ, पंचायत एडीओ अलीमुद्दीन, एडीओ शशांक, ग्राम सचिव शिवम, खुशबू आदि लोग उपस्थित रहे।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से





























