👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के मेन चौराहे पर गुरुवार को महिला पुलिसकर्मी तथा एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जहां शंन्नू पवार, रूबी चौहान ने एंटी रोमियो अभियान के तहत जानकारियां इकट्ठा की जबकि महिला हेल्पलाइन के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया और बताया कि आपात स्थिति में किस तरह वह मदद ले सकती हैं? महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया।




























