भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन सोमवार को हापुड़ में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राखी को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह रहा। बहनों ने तैयार होकर थाली में चावल रोली, मिठाई रखकर भाई और भाभी की कलाई पर राखी बांधी।

पहले तो बहनों ने अपने भाई के माथे पर रोली और चावल से तिलक लगाया फिर भाई के दाहिने और भाभी के बाहिने कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। राखी बंधवाने के बाद भाई ने भी बहन की रक्षा का वचन दिया और उसे तोहफा दिया।
























