Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में मजदूर की मौत के मामले में परिजनों ने आर्थिक मदद न मिलने पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे जिसके हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हो गया। धौलाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को कंपनी ने 6.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तथा ईएसआई के माध्यम से पेंशन दिलाने के लिए लिखित आश्वासन दिया है।
बता दें कि चार महीने पहले मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित स्पेसकेम प्राइवेट लिमिटेड में देवी शरण निवासी दौलतपुर ढ़ीकरी मजदूरी का कार्य करता था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई थी। चार महीने बाद भी कंपनी ने सुध नहीं ली जिसके बाद परिजन धरने पर बैठे तो कंपनी ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























