हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की परतापुर रोड पर सोमवार की रात कबाड़ के गोदाम में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच दमकल विभाग की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
परतापुर रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में किन्हीं कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जिन्होंने दमकल विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
🔊 Listen to this 64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने 64 कैरेट किन्नू चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो…
Read more
























