हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चोरों का आतंक छाया है। क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। देर रात भी पिलखुवा के गांव गालन्द में कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर से कीमती सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। कीमती सामान चोरी कर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित वाहन स्वामी को सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि उसकी कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर से कीमती सामान गायब है। पीड़ित कार स्वामी कुलदीप ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने पहले कार के आगे का शीशा काटने का प्रयास किया। जब वह नहीं कटा तो पीछे का शीशा तोड़कर कार के अंदर से सारा कीमती सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी
🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…
Read more























