VIDEO: पुलिस के कड़े पहरे में गोवंश पहुंचा दमकल दफ्तर, जानिए वजह










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर मंगलवार की तड़के एक गोवंश को पुलिस के पहरे में देख लोग असमंजस की स्थिति में पड़ गए। कुछ देर बाद गोवंश को स्थानीय व्यापारी के सहयोग से पुलिसकर्मी दमकल दफ्तर लेकर पहुंचे। आपको बता दें कि आवारा कुत्तों के चुंगल से बचाकर गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया।
हापुड़ के गोल मार्केट में स्थित गुप्ता वॉच हाउस के संचालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब 2:00 बजे वह अपने पुत्र आर्यन और प्रतीक गुप्ता के साथ हापुड़ के त्यागी नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने देखा कि करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों ने एक गोवंश को घेर लिया है और उस पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच दिनेश गुप्ता ने अपने पुत्रों के साथ कड़ी मशक्कत कर गोवंश को आवारा कुत्तों के चुंगल से बचाया। साथ ही 112 पर डायल कर पुलिस की सहायता मांगी। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यापारी की सहायता से गोवंश को दमकल विभाग के दफ्तर पहुंचाया।
मानवता का परिचय देते हुए कुत्तों के चुंगल से बचाकर सभी ने एक उदाहरण पेश किया है। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने घायल गोवंश को देख हरे चारे की व्यवस्था भी की। व्यापारी और पुलिसकर्मियों का यह प्रयास सोशल मीडिया पर लगातार सराहा जा रहा है। रात के समय दमकल विभाग का दफ्तर पास होने पर गोवंश को वहां पहुंचाया जहां दमकलकर्मियों ने भी गोवंश की सुरक्षा का वादा किया।







Related Posts

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

🔊 Listen to this हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक स्कूल के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट
error: Content is protected !!