अग्रवाल महासभा हापुड़ के प्रधान पद पर होगा त्रिकोणात्मक संघर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के लिए 5 मार्च को होने वाला चुनाव त्रिकोणात्मक संघर्ष के साथ रोचक दौर में पहुंच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासभा के वर्तमान प्रधान विजय कुमार अग्रवाल (रवींद्र आयल मिल) ने पुनः प्रधान पद पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले तथा अग्रवाल महासभा हापुड़ के उपप्रधान व व्यापारी नेता संजय गर्ग (टिम्बर व्यवसायी) ने भी महासभा के प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
अग्रवाल महासभा हापुड़ के प्रधान पद पर तीन प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आ कूदने से चुनाव रौचक हो जाएगा। नामांकन 10 व 11 फरवरी को होंगे और मतदान 5 मार्च को होगा। इस चुनाव में 4671 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित

























