मोबाइल टावर पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव फूलैहड़ी में लग रहे मोबाइल टावर पर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर टावर को हटाने की मांग की।
ग्रामीण दानिश, दिलशाद, बाबू, वसीम आदि ने बताया कि गांव में लगाए जा रहे मोबाइल टावर से मानव, पशुओं, पक्षियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। टावर से निकलने वाली किरणों से जनमानस के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा और ग्रामीण, पशु-पक्षी बीमार हो जाएंगे ग्रामीणों ने मोबाइल टावर हटाने की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























