11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु 23339 वाद चिन्हित










11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु 23339 वाद चिन्हित

हापुड़, वि.(ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 04 फरवरी 2023 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त प्रशासनिक, बैंक व फाइनेंस कम्पनीयों के अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी / अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी०डि०) प्रथम, हापुड़ श्रीमति प्रीति मोगा के द्वारा किया गया। बैठक में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम द्वारा श्रद्धा शांडिल्य नोडल अधिकारी प्रशासनिक विभाग / अपर जिलाधिकारी को प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत कर निस्तारित कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये एवं जन जागरुकता के लिये हेल्प डेस्क लगवाने के लिये निर्देशित किया गया एवं जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ज्यादा से ज्यादा बैनर, पम्पलेट आदि के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित किया जायें एवं लीड बैंक कैनरा बैंक अधिकारी को बैंको से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु अपने स्तर पर प्री-सिटिंग्स करने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिला सूचना अधिकारी को विशेष एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु विशेष निर्देश दिये गये। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के आदेशानुसार प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद न्यायालय हापुड़ में वादों के निस्तारण हेतु अभी तक कुल 23339 वाद चिन्हित किये जा चुके है जिसमें जनपद न्यायालय में अभी तक 13078 बाद चिन्हित एवं 8554 जारी प्रासेस व 2510 वादों में तामीला हो चुकी है एवं प्रशासनिक विभाग में अभी तक कुल 3722 बाद एवं जनपद के समस्त बैंकों में कुल 6539 वाद चिन्हित किये जा चुके है एवं बैठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री विकास कुमार एवं प्रशासनिक विभाग से अपर जिलाधिकारी, श्रद्धा शांडिल्य एवं लीड बैंक कैनरा बैंक अधिकारी श्री राम विनोद कुमार मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, वीरेन्द्र सिंह, नगर पालिका परिषद, पिलखुवा, देवेन्द्र कुमार, चकबंदी विभाग, वेदप्रकाश सोनी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया करन सिंह, श्रीराम सिटी यू० [फा० लि० वेद प्रकाश अशोक कुमार एवं जिला सूचना अधिकारी, श्रीमति रंजना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622








Related Posts

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…

Read more

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक अप्रैल से राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद करने पर विचार कर रहा हैं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नकद भुगतान बंद होगा

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज

सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज
error: Content is protected !!