VIDEO: संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की तीनों तहसीलों में फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे जहां अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जबकि शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मेरठ मंडल कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ धौलाना तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अधिवक्ता तहसील पहुंचे और तहसीलदार का विरोध करते हुए उन्हें हटाने की मांग की। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, एसडीएम धौलाना दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ तहसील में क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया तथा एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। गांव मतनौरा निवासी एडवोकेट पवन कुमार गुर्जर ने अधिकारियों को गांव मतनौरा में हो रहे गैस के अवैध भंडारण की शिकायत की जिसके पश्चात सप्लाई इंस्पेक्टर को एसडीएम ने जांच के आदेश दिए।
गढ़ तहसील में भी फरियादियों की फरियाद सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या निपटाने के आदेश दिए गए।

 








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!