हापुड़ कचहरी शूटआउट मामला: एक लाख का इनामी बदमाश शुभम गोली लगने से घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कचहरी शूटआउट मामले में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश शुभम पंडित के साथ पुलिस की जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में शनिवार की दोपहर मुठभेड़ हो गयी जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि उसके साथी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि शुभम पंडित एक लाख का इनामी बदमाश है जो कचहरी शूटआउट मामले में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के बाए पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि पिछले वर्ष 16 अगस्त को बदमाशों ने हापुड़ कचहरी में पेशी पर आए लाखन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जिनमें शार्प शूटर एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि उसके साथी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और सुनील और मनीष के खिलाफ एनएसए में कार्रवाई की। शनिवार को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान शुभम पंडित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हापुड़ कचहरी शूटआउट मामले में वांछित एक लाख के इनामी बदमाश शुभम पंडित उर्फ शिवम के साथ बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी की बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार की दोपहर मुठभेड़ हो गयी जिसमें बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक लाख के कुख्यात बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी में भी गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि उसके साथी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि शुभम पंडित एक लाख का इनामी बदमाश है जो कचहरी शूटआउट मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशी अपने साथी से मिलने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया जहां उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया जिसकी गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और एक गोली कुख्यात बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घायल बदमाश शिवम कुछ दिन पहले एनकाउंटर में ढेर हुए मनोज भाटी का साथी है। शिवम उर्फ शुभम पंडित पुत्र मनोज दीक्षित निवासी फरीदाबाद से पुलिस ने एक पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष 16 अगस्त को बदमाशों ने हापुड़ कचहरी में पेशी पर आए लाखन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। वारदात में शार्प शूटर एक लाख के इनामी बदमाश मनोज भाटी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि उसके साथी अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और सुनील और मनीष के खिलाफ एनएसए में कार्रवाई की। शनिवार को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान शुभम पंडित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ेः- HPCL में विभिन्न पदों पर भर्ती

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

Read more

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा
error: Content is protected !!