VIDEO: “विष पीकर अमृत बनाने वाले महादेव हैं”










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में चल रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन पंडित मोहित भारद्वाज जी ने बताया कि जिस दिन भगवान पर भरोसा करने लगेंगे उस दिन से आप का कल्याण हो जाएगा। भोले ने हर इंसान को इंसान बनाया। लोगों ने आपस में ही धर्म बनाया। महाराज जी ने बताया कि जो अमृत पीते हैं वह देव होते हैं और जिसने विष पीकर अमृत बनाया वह महादेव हैं।
महाराज जी कहते हैं कि भगवान शंकर के गले में काला नाग है और गणेश जी का वाहन चूहा है जो दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन हैं, कार्तिक जी की सवारी मोर है और बाबा भोलेनाथ के गले में सांप है। यह भी एक दूसरे के दुश्मन है लेकिन फिर भी इनमें इतना प्रेम है कि एक साथ रहते हैं। इसी प्रकार भोलेनाथ की सवारी बैल है और माता पार्वती की सवारी शेर है। यह भी एक दूसरे के दुश्मन हैं पर साथ रहते हैं। इसे ही प्रेम कहते हैं। महाराज जी ने बताया कि शिव महापुराण कहता है कि हमको भगवान भोलेनाथ के परिवार की तरह रहना चाहिए। व्यास जी ने पहलाद चरित्र एवं हिरण्यकश्यप वध, नरसिंह राव वध सहित अनेक राक्षसों के वध की कथा सुनाई।
भक्तों ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया जिसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथावाचक पंडित मोहित भारद्वाज, पंडित सुनील कुमार पाठक, पंडित नवल किशोर शास्त्री, आयोजक तरुण कंसल, प्रवीण शर्मा, प्रदीप शर्मा, लीलू शर्मा, शुभम गर्ग, मंजू,चंचल, सुनीता, सीमा, सुमन, नीतू, राखी, अनुराधा शर्मा, सोनिया, प्रीति, पिंकी सिंघल, प्राची त्यागी, सीमा शर्मा, सहित सैकडो भक्तजन शामिल रहे।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!