हापुड में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन










हापुड में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व वी सी मोनाड यूनिवर्सिटी मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में मोनाड यूनिवर्सिटी के सभागार में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिट में बोलते हुए तेजपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था आर्थिक पहलू पर निर्भर करती है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को सुदृढ़ किया जा रहा है प्रधानमंत्री का विजन 5 ट्रिलियन इकोनोमी को बनाने का था। इस देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने हेतु समिट का आयोजन किया गया है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पिछले 6 वर्षों में युवाओं को कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया गया है और युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हुए हैं ।विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत 1 लाख 39 हजार युवाओं को लाभान्वित किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 21 देशों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है और प्रमुख शहरों में रोड शो किए गए हैं। प्रदेश के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम मैं बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमारे यहां बेरोजगारी बहुत बडी चुनौती थी यहां के छात्र छात्राओं स्वयं को स्किल डेवलपमेंट से आच्छादित करें। इस समिट में स्टार्टअप पॉलिसी व इन्वेस्टमेंट पॉलिसी के बारे में आपको बताया गया है। उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ में एमजी रोड पर दो हजार फेक्ट्रियां है हमारे यहां कृषि उद्यान इत्यादि में स्कोप ज्यादा है। जनपद हापुड़ की योजनाबद्ध तरीके से लोकेशन गाजियाबाद व दिल्ली है अलग-अलग क्षेत्रों में आप इन्वेस्ट कर सकते हैं आप एक ऐसे जनपद में रह रहे हैं जहां बहुत ज्यादा उद्योग हेतु संभावनाएं हैं हरिद्वार धार्मिक क्षेत्र में पर्यटन इत्यादि में अत्यधिक विकास कर गया है उसी की तर्ज पर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रृजघाट क्षेत्र में भी धार्मिक क्षेत्र में पर्यटन की अच्छी संभावनाएं हैं आपका भविष्य आपके हाथों में है और भारत का भविष्य भी आप ही के हाथों में है जनपद हापुड़ जल्दी ही पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर तथा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, संबंधित अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749








Related Posts

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

🔊 Listen to this 64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने 64 कैरेट किन्नू चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो…

Read more

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

🔊 Listen to this पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साकेत में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं

बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं

ट्रक चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस का जनपद हापुड़ में छापा

ट्रक चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस का जनपद हापुड़ में छापा
error: Content is protected !!