बंदर का सम्मान पूर्वक किया अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की संजय विहार कालोनी में कुत्तों के एक झुंड ने बंदर के बच्चे पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। कालोनी के नौजवानों की टीम ने बंदर को कुत्तों के झुंड से बचा तो लिया, परंतु चिकित्सक के यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
नौजवानों की टीम में शामिल रोहित सिरोही, दिनेश ठाकुर, टिंकू, रोहित तिवार आदि ने बंदर का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया और कालोनी में ही मृत बंदर को दफना दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























