हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को हापुड़ के नगर पालिका परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार जयप्रकाश को दिया। आम आदमी पार्टी ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि भाजपा ने सत्ता में काबिज होने के बाद किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। पार्टी ने चुनाव से पहले किसानों को मुफ्त बिजली देने का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। ऐसे में पार्टी ने पूरे प्रदेश में वादाखिलाफी आंदोलन चलाया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान, जिलाध्यक्ष महेंद्र त्यागी, टीकाराम उपाध्याय, मोहित शर्मा, सीमा सागर, दीपक गर्ग, अभिषेक, हर्ष, ऋषि पाल सैनी, शहनाज आदि उपस्थित रहे।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























