चाइनीज मांझे से घायल पक्षियों की संख्या बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चाइनीज मांझे से पक्षियों के घायल होने पर दिगम्बर जैन समाज हापुड़ ने चिंता व्यक्त की। चाइनीज मांझे से घायल पक्षियों की संख्या में वृद्धि हुई है और घायल पक्षियों को हापुड़ में जैन समाज द्वारा संचालित पक्षी चिकित्सालय में लाए जाने से इस तथ्य की जानकारी मिली है।
श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने इस बाबत एक पत्र सूबे के मुख्यमंत्री को लिखकर जैन समाज की चिंता से अवगत कराया था और चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की थी।
पता चला कि प्रदेश सरकार ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हापुड़ कोतवाल संजय पांडे ने सभी पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है, कि वे निगाह रखें कि इलाके में चाइनीज मांझा बिकने न पाए।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646

























