हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ब्लॉक कर्मियों ने पशुओं को कैंटर में इस तरह ठूंसा की पांच गोवंश बेहोश हो गए जिनका उपचार चल रहा है। दरअसल गढ़मुक्तेश्वर के गांव हिरनपुरा के जंगलों से ब्लॉक की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से 31 निराश्रित पशुओं को पकड़ा जिनमें से 22 पशुओं को कैंटर के माध्यम से बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर गौशाला भेजा गया जबकि नो पशुओं को भटेल गौशाला भेजा गया। वाहन में क्षमता से अधिक पशु भरने की वजह से पांच गोवंश बेहोश हो गए जिनका हिरनपुरा में स्थित गौशाला में इलाज चल रहा है। ब्लॉक की टीम ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में कैंटर के माध्यम से कुछ गोवंश को भेजा तो ग्रामीणों को तस्करी का संदेह हुआ जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कैंटर रुकवाया… इसी बीच ब्लॉक की टीम पहुंची जिसने पुलिस को जानकारी देकर कैंटर छुड़वा लिया और पशुओं को गौशाला भेजा।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123

























