हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरा के जंगल में बिना अनुमति के पेड़ काटने का आरोप लगा है। जामुन और आम के करीब आठ पेड़ों को कुछ लोगों ने बिना अनुमति के काट दिया। वन दरोगा गौरव कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गांव सहसपुरा के जंगलों में कुछ लोगों ने बिना अनुमति के हरे पेड़ों को काट दिया। मामले की जानकारी मिलने पर वन दरोगा गौरव कुमार ने जांच शुरू की और थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























