हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्वस्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मंत्रा ऐप पर रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम में जनपद हापुड़ ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्वास्थ्य विभाग को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
बता दें कि नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मंत्रा ऐप पर मॉनिटरिंग सिस्टम में जनपद पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। यह जानकारी जिला अधिकारी मेधा रूपम ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है।
अप्रैल वर्ष 2022 से दिसंबर 2022 के बीच हापुड़ सीएचसी को 1317 का लक्ष्य मिला जहां उसने 1322 हासिल किया, पीएचसी सिंभावली को 1359 लक्ष्य मिला जबकि 1364 हासिल किया, सीएचसी गढ को 1215 लक्ष्य मिला जिसने 1219 हासिल किया, सीएचसी धौलाना को 1120 लक्ष्य मिला जिसने 1124 हासिल किया, सीएचसी सपनावत को 439 मिला जिसने 440 हासिल किया, सीएचसी पिलखुवा को 26 लक्ष्य मिला जिसने 26 हासिल किया, पीपीसी पिलखुवा को 325 लक्ष्य मिला जिसने 325 हासिल किया, सीएचसी सिखेड़ा को 9 लक्ष्य मिला जिसने 9 लक्ष्य हासिल किया। कुल मिलाकर जिले को 6774 लक्ष्य मिला जिसके बदले 6805 को हासिल कर प्रदेश में पहले पायदान पर जगह बनाई है।

For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700





























