हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया और कॉलेज पहुंचकर सभी को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं और यह हेलमेट आईएसआई मार्क का होना चाहिए। इसी के साथ और भी अन्य यातायात नियमों के बारे में ट्रैफिक पुलिस ने स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक मनु चौधरी सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत यातायात पुलिस कर्मियों के साथ हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज पहुंची जहां पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और मानव श्रृंखला बनाकर सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और छात्रों को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर टीएसआई विजेंदर पाठक, महाविद्यालय के प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉ सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।





























