उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर खेल निदेशालय लखनऊ एवं जिला प्रशासन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय हापुड द्वारा सीनियर पुरूष वर्ग में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक विजय पाल सिह आढती ने किया। प्रतियोगिता में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमे खेड़ा क्लब विजेता रही एवं मारवाड़ इन्टर कालेज उप विजेता रही तथा आधार इन्टरनेशनल स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डी०पी०एस० स्कूल की प्रधानाचार्य मीना आनन्द एवं वीरपाल सिह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया । प्रतियोगिता में सुबोध कुमार, योगेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिह, नरेन्द्र एवं सौरभ तोमर उपस्थित रहे।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102






















