Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की छह सड़कों का नवीनीकरण आठ करोड़ रुपए की लागत से होगा। इसके लिए 10% राशि शासन ने लोक निर्माण विभाग को भेज दी है। 80 लाख रुपए की धनराशि विभाग को मरम्मत कार्य के लिए प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर 8 करोड रुपए गढ़ से बुलंदशहर रोड, हमीदपुर से कुचेसर वाया सिकंदराबाद, डी डी पी रोड मोदीनगर हापुड़ समेत कुल 6 सड़कों का नवीनीकरण होगा। जैसे-जैसे मौसम ठीक होगा, वैसे-वैसे सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा।


























