वारंटियों के विरुद्ध अभियान के सकारात्मक परिणाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे है और पुलिस ने एक ही दिन में सात वारंटियों को धर दबोचा।
हापुड़ नगर पुलिस ने काजीवाड़ा के नदीम ठेकेदार, पिलखुवा पुलिस ने बझैड़ा खुर्द के लालमन, वीर सिंह व शिवकुमार को, हापुड़ देहात पुलिस न गांव ततारपुर के राजीव कुमार को, थाना सिम्भावली पुलिस ने गांव माधापुर के राजेंद्र त्यागी व ललित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तारीख पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिस कारण अदालत ने वारंट जारी किया था।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646

























