हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सपा के वरिष्ठ नेता व व्यवसायी शुभम् गुप्ता व उसके पिता अजय कुमार के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट के आरोपी उत्तम चंद गोयल ठेकेदार व उसके परिवारजन पुलिस पूछताछ व गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर छिपते फिर रहे है। आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार सपा नेता शुभम् गुप्ता व उसके पिता गत 40 वर्ष से नई मंडी पक्काबाग पर एक स्थान पर किराएदार है और वे नियमित किराए का भुगतान कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी उत्तम चंद गोयल व उसके बेटे दबंगई तरीके से जगह का खाली कराना चाहते हैं जिसके लिए आरोपी हर ओछा हथकंडा अपना रहे है। सपा नेता ने आरोपियों से अपनी जान-माल का खतरा बताया है और मांग की है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। शुभम् ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली हापुड़ धारा 452,323,380,457,311,504,506 तथा 120-बी के तहत मुकद्दमा दर्ज कराया है। अतरपुरा पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल गौतम मामले की जांच करे रहे है।
श्री लक्ष्मी फैशन (Mona Dream Gallery वाले) लाए हैं राखी पर खास ऑफर, 125 की राखियां खरीदने पर 50 रुपए का गिफ्ट FREE: संपर्क करें: 7817840559 (नई शिवपुरी, गत्ता फैक्ट्री के पास, हापुड़)

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169




























