आबकारी टीम बैरंग लौटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तस्करी की शराब की धरपकड़ के लिए आबकारी टीम ने चैकिंग अभियान चलाया और शनिवार की रात को छिजारसी टोल पर आबकारी टीम ने वाहनों की चैकिंग की परंतु टीम के हाथ कुछ नहीं लगा और बैरंग लौट गई।
आबकारी विभाग को शराब की तस्करी का इनपुट मिला था जिसकी सूचना पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 की अगुवाई में छिजारसी टोल पर वाहनों की जबरदस्त चैकिंग की, परंतु आबकारी टीम के शराब तस्कर हाथ नहीं आए और टीम बैरंग लौट गई। इसके अतिरिक्त टीम ने क्षेत्र में की शराब की दुकानों का निरीक्षण भी किया और सब कुछ ठीक-ठाक पाया।
OFFER: HUNGRY HACKERS दे रहे हैं 10 रुपए में बर्गर: 7248676869
























