हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित नए पुल के पास मौजूद ओयो होटल में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अशोक पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला घोसियान गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। बता दें कि अशोक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मामला नए पुल के पास स्थित ओयो होटल का है जहां अशोक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को लगी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। अशोक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत होटल की ओर दौड़ पड़े।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक का शव होटल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जिसने बुधवार को करीब 3:00 बजे होटल में बुकिंग कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




























