हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में ओवरलोडिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला चौकी क्षेत्र में कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई जब गन्ने से लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर गन्ने बिखेरते हुए जाती दिखी। बताया जा रहा है कि कुछ बाइक सवारों पर भी ट्रॉली से ले जाया जा रहा गन्ना गिर गया जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग को मामले में कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है लेकिन अधिकारी हादसे के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
हापुड़ में ओवरलोड वाहनों के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क ही नहीं पड़ता। ओवरलोडिंग की यह तस्वीर कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रकों में गन्ने इस तरह भरे जाते हैं कि वह हाईटेंशन लाइन से भी छू जाते हैं जिससे वाहन करंट की चपेट में आ जाता है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।




























