हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित ऑटोमोबाइल की दुकान के संचालक अनिल अरोड़ा की दुकान पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिल को हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया। जब अनिल को हार्ट अटैक आया तो वह दुकान पर अकेले थे जिन्हें पड़ोसी दुकानदार ने कुर्सी के नीचे गिरे हुए देखा तो तुरंत परिजनों को अवगत कराया।
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित कलेक्टर गंज निवासी अनिल अरोड़ा की मेरठ तिराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑटो मोबाइल की दुकान है। अनिल अकेले ही दुकान पर पहुंचे और कुर्सी डालकर बैठे हुए थे कि इसी बीच हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। जब ग्राहक दुकान पर सामान लेने पहुंचे तोकोई नजर नहीं आया। ग्राहकों को वापस जाते हुए देख पड़ोसी दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि काउंटर के पास अनिल कुर्सी के नीचे गिरे हुए हैं जिन्हें देखकर वह दंग रह गए। पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261






























