👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): EHapur News की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। बाबूगढ़ के वार्ड नंबर-7 में पिछले कई महीनों से नाले का पानी सड़कों तक आ गया था जिसकी खबर EHapur News ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।सोमवार को गंदगी से भरे पड़े नाले की सफाई का अभियान शुरू हो गया है जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बाबूगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-7 में नाली का पानी सड़कों तक आ गया था जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 24 घंटे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था। सोमवार की शाम को सफाई कर्मी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे जिन्होंने नाले की सफाई का अभियान शुरू किया जिससे सड़कों पर भरा पानी निकल गया।





























