👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की किठोर रोड पर गांजे की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर पहले से ही जनपद हापुड़ में 41 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र की साइलो चौकी सेकंड के प्रभारी उपनिरीक्षक इंद्र कांत यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी राशिद उर्फ अलीम पुत्र फैयाज निवासी दहपा पिलखवा है जिसे पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में रविवार की रात को किठौर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































