हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव में ग्रामीणों ने पशु कटान करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
मामला शुक्रवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीणों की नजर कुछ संदिग्धों पर पड़ी जो पशुओं को नशीली दवाएं सुंघाकर उनका कटान करने की तैयारी में थे। ग्रामीणों को देख कुछ आरोपी मौके से भाग खड़े हुए जबकि गांव वालों ने कपूरपुर के गांव नारायणपुर मढैया निवासी अकरम पुत्र सिराजू तथा शाहरुख पुत्र तैयब को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिनके कब्जे से दो जिंदा प्रतिबंधित पशु, अवैध पशु कटान करने में इस्तेमाल उपकरण आदि बरामद किए हैं।
































