👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित पक्षियों के अस्पताल में आए घायल सात पक्षियों का उपचार कर उन्हें आजाद कर दिया। इसके बाद परिंदे खुले आसमान की ओर उड़ चले।
कसेरठ बाजार में स्थित जैन मंदिर वाली गली में दिगंबर जैन समाज द्वारा निशुल्क पक्षियों का अस्पताल संचालित है जहां समय-समय पर आए घायल पक्षियों का निशुल्क उपचार किया जाता है। इस अस्पताल का उद्देश्य सेवा भाव है और इसी मकसद से अस्पताल में आने वाले पक्षियों का इलाज किया जाता है। डॉक्टर निशांत कौशिक की देखरेख में अस्पताल लाए गए सात पक्षियों का उपचार किया गया जिनके स्वस्थ होने पर बुधवार को सभी को आजाद किया गया।
























