हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को अपना निशाना बनाया। गाड़ी चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी के पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा और मौका देखकर गाड़ी को लेकर रफूचक्कर हो गया।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अपना घर कॉलोनी निवासी कपिल गुप्ता पुत्र हरि कृष्ण गुप्ता बुधवार की सुबह अपने पिता को कार से अस्पताल ले जाने वाले थे। गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। मामला सुबह करीब 5:18 बजे के आसपास का है जब एक संदिग्ध व्यक्ति ने गाड़ी को मौका देखकर चुरा लिया। परिजन जब सुबह 6:00 बजे बाहर निकले तो गाड़ी चोरी होने की जानकारी हासिल हुई। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के गायब होने पर उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। कार स्वामी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























