👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने बुधवार को स्कूलों की बिल्डिंग के ऊपर से तथा निकट से गुजर विधुत लाइन को शिफ्ट करने के लिए विधुत व शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिया।जिलाधिकारी मेधा रुपम बुधवार को जिला मुख्यालय पर शिक्षा व विधुत अफसरों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी।बता दें कि स्कूलों के ऊपर व निकट से गुजर रही विधुत विभाग की हाईटेंशन लाइनों के स्थानोतरण की मांग कई बार विभिन्न माध्यमों से उठती रहीं हैं। गांव नवादा की सहायक अध्यापिका डा. रेणु देवी गांव नवादा के प्राइमरी स्कूल परिसर से गुजर हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग कई बार कर चुकी हैं।





























