👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को यूनिवर्सिटी ने बढ़ाकर 14 जनवरी कर दिया है जबकि इससे पहले यह तिथि 10 जनवरी थी। यूजी और पीजी के प्रथम सेमेस्टर के छात्र अब 14 जनवरी तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।



























