👁 0 views Views
फोटो : विशाल अग्रवाल, पलक जैन तथा अभय मित्तल (बाएं से दाएं)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी हुए जिसमें नगर के छात्रों ने सीए की परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। हापुड़ के विशाल अग्रवाल, पलक जैन, अभय मित्तल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि कैलाश चंद्र अग्रवाल निवासी न्यू पन्ना पुरी के पुत्र विशाल अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की है। वहीं व्यापारी मनोज कुमार जैन की पुत्री पलक जैन तथा माता मोहल्ला निवासी अभय मित्तल पुत्र कृष्ण गोपाल मित्तल ने परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























