हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के कोटला सादात में मंगलवार की सुबह 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरे एक चार वर्षीय बालक को अथक प्रयासों के बाद बाहर निकाला गया जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह एक चार साल का मासूम माऊ उर्फ माविया पुत्र मोहसीन कोटला सादात में खेलते समय 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया जिसके रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करते हुए अथक प्रयासों के बाद चार साल के माऊ उर्फ माविया पुत्र मोहसीन को बाहर निकाला।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन सुनीता सिंह, सीएफओ हापुड़ मनु शर्मा, सीएमओ हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी समेत नगर पालिका, एनडीआरएफ व अन्य विभागों की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई। कैमरे की मदद से पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए रखी। गाज़ियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी विभागों की कड़ी मशक्कत के पश्चात मंगलवार की शाम तक बच्चे को बाहर निकाला गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि 35 साल पहले नगर पालिका द्वारा नलकूप लगाए गया था जिसका 10 वर्षों से इस्तेमाल नहीं हो रहा था। ऐसे में चार साल का बालक बोरवेल में जा गिरा जिसे रेस्क्यू ऑपरेशन के पश्चात बाहर निकाल लिया गया है।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261





























