मोबाइल टावरों व वाहनों से बैटरियां उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुंडा तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने मोबाइल टावरों व घरों से तथा वाहनों से बैटरी व स्टैप लाइजर आदि चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने गैंग से 15 लाख रुपए मूल्य के पांच बैटरा, पांच स्टैप लाइजर, फाईवर केबिल तथा एक बाइक व चार चाकू बरामद किए है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने रविवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गुंडों की खोज में नया बाईपास रसूलपुर अंडरपास के निकट गश्त कर रही थी कि शातिर चोरों के गैंग के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश बैटरी चोर गिरोह के अंतर्राज्यीय सदस्य निकले। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश जनपद शाहजहांपुर थाना सदर का सचिन, व मन्नापुर का राजकुमार, छिजारसी नोएडा का रमेश, थाना रोहटा मेरठ का गुलजार है। बदमाशों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र, मेरठ व बागपत आदि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस दल को 15 हजार रुपए की नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस ने गैंग से 15 लाख रुपए मूल्य के पांच बैटरा, पांच स्टैप लाइजर, फाईवर केबिल तथा एक बाइक व चार चाकू बरामद किए है।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123





























