👁 1 views Views
लापरवाही: एक ओर झुका टावर दे रहा हादसों को आमंत्रण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में स्थित ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर लगा एक टॉवर पिछले एक महीने से गिरने की हालत में है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसकी वजह से राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। यह टावर बीच में से टूटकर एक ओर झुक गया है जिसकी वजह से हर समय लोगों की जान पर खतरा रहता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इसे दुरुस्त करें।
आपको बता दें कि यह तस्वीर पिछले एक महीने से बनी हुई है। इस टावर को टूटे हुए काफी समय हो गया है लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसा लग रहा है कि लापरवाह हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
























