हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लगातार बढ़ते कोहरे से सड़क हादसों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में सड़क हादसों पर विराम लगाने के उद्देश्य से हापुड़ की ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौराहे पर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए। रीफ्लेक्टर को लगाने का उद्देश्य यह है कि पीछे से आ रहे वाहन इन वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें जिससे हादसों में कमी आए।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि यह अभियान पिछले कई दिनों से चल रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। हाल ही में हमने देखा था कि जनपद हापुड़ के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में भिड़ गए। ऐसे में रिफ्लेक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिस पर लाइट पड़ने पर यह चमक उठता है। ऐसे में टीआई मनु चौधरी ने ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए।























