👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस दिन-रात गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ हापुड़ के मुख्य बाजारों में उतरे और कानून व्यवस्थाओं को परखा। वहीं पुलिसकर्मियों, थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में भी गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान हुड़दंग काटने वालों को पुलिस ने कड़ा संदेश दिया और कहा कि किसी भी सूरत में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हापुड़ कोतवाली के साथ बाबूगढ़, सिंभावली, हाफिजपुर, गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़, कपूरपुर, धौलाना, पिलखुवा थाना क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों ने पैदल और बाइक से पेट्रोलिंग की।
























