👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जिसमें नगर नियोजक अनिल कुमार मिश्र ने मानचित्र अनुभाग के अभियंताओं के साथ-साथ लगभग 15 वास्तुविदो द्वारा प्रतिभाग किया। प्राधिकरण के सचिव व नगर नियोजक अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व में लंबित मानचित्रों की समीक्षा करते लंबित रहने का उपयुक्त कारण जाना। इसके साथ ही वास्तुविदों के स्तर पर लंबित 95 प्रकरणों में अलग से समीक्षा बैठक की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों पर समन्वय कर जल्द निस्तारण कराया जाए। बता दें कि मानचित्र समाधान दिवस हर महीने के पहले गुरुवार को लगाया जाता है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

























