👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में एआरटीओ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। बता दें कि यह ताजी तस्वीर जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बछलौता रोड की है जहां गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि लगातार ओवरलोडेड वाहनों से हादसे हो रहे हैं। कभी यह ओवर लोडेड वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाते हैं तो कभी फ्लाईओवर से छू जाते हैं। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों के साथ-साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























