जनपद में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, हुई मौत, जानिए वजह










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। जब प्रेमी जोड़े की लाश खेतों में मिली तो दोनों के परिजनों के होश उड़ गए जिनके यहां कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव का है जहां पड़ोस में रहने वाले युवक और युवती को आपस में प्यार हो गया। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को मिली तो अलग-अलग समुदाय से होने के चलते दोनों ही परिवार वालों ने युवक और युवती को समझाया और आपस में ना मिलने का दबाव बनाया।
परिजनों की बात से नाराज होकर गुरुवार की तड़के प्रेमी जोड़ा चुपचाप घर से निकलकर गांव स्थित जंगल में पहुंचा और एक नलकूप पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और दोनों ने दम तोड़ दिया। खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों की नजर जब लाश पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरू कर दी। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!